Homeराज्यो से ,slider news,
DU विवाद पर NSUI के कार्यकर्ता एक दिन की भूख हड़ताल पर

रामजस कॉलेज में हुई हिंसक झड़प के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में सियासी दंगल जारी है. ABVP की तिरंगा यात्रा के बाद मंगलवार को लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन मार्च निकालेंगे. दूसरी ओर एनएसयूआई के कार्यकर्ता एक दिन के भूख हड़ताल पर है. प्रदर्शन के मद्देनजर विश्विद्यालय कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

इस बीच, डीयू विवाद में एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन चला रही गुरमेहर कौर ने कैंपेन से खुद को अलग कर लिया है. गुरमेहर ने ट्वीट कर कहा कि मैं कैंपेन से अपना नाम वापस लेती हूं. मुझे जो कहना था मैंने कह दिया अब मुझे अकेले छोड़ दो.

लेफ्ट संगठनों का मार्च
डीयू विवाद पर मंगलवार को विश्विद्यालय में लेफ्ट से जुड़े संगठन मार्च निकाल रहे हैं. जिसमें छात्र संगठन, टीचर्स यूनियन शामिल होंगे. ये मार्च खालसा कॉलेज से आर्ट्स फैकल्टी तक निकाला जाएगा. DUTA, AAD, JNUTA, JNUSU, CYSS और अन्य लेफ्ट समर्थक छात्र संगठन इस मार्च में शामिल होंगे.

ABVP के कार्यकर्ता भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे. इस पूरे मामले में एबीवीपी सबसे ज्यादा निशाने पर रही है. उमर खालिद के सेमिनार में शामिल होने को लेकर एबीवीपी ने विरोध जताया था जिसके बाद हिंसक झड़प हुई थी. एबीवीपी ने सोमवार को रामजस कॉलेज से आर्ट्स फैकल्टी तक तिरंगा यात्रा निकाला था.

NSUI की भूख हड़ताल
कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI भी एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल कर रहा है. शाम में कांग्रेस की ओर से मशाल रैली भी निकाली जाएगी. NSUI के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है.

आम आदमी पार्टी भी दंगल में कूदी
दूसरी ओर, डीयू के दंगल में अब आम आदमी पार्टी भी कूद गई है. एबीवीपी के खिलाफ कैंपेन में उतरी गुरमेहर कौर को रेप की धमकी मिलने के मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे. गुरमेहर कौर ने इस मामले में दिल्ली मिहला आयोग से शिकायत की थी. हालांकि, अब गुरमेहर खुद को कैंपेन से अलग कर चुकी हैं.

 

Share This News :