Homeअपना शहर ,
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. सोलंकी आज ग्वालियर आयेंगे

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 25 सितम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे।

      प्रो. सोलंकी 25 सितम्बर को राजकीय विमान द्वारा प्रात: 10.25 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर आयेंगे। प्रात: 10.35 बजे दीनदयालनगर में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मुरार सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल प्रो. सोलंकी प्रात: 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय सभागार में “व्यवसाय प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी में नवीन व उभरते चलन” विषय पर आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12 बजे वापस मुरार सर्किट हाउस आयेंगे तथा यहाँ से 3 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में श्री राज चढ्ढ़ा द्वारा लिखित पुस्तक “आदमकद कुकुरमुत्ते” का विमोचन करेंगे। इसके उपरांत 3.45 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स से विमानतल रवाना होंगे। राज्यपाल प्रो. सोलंकी सायं 4.10 बजे राजमाता एयर टर्मिनल पहुँचकर चंड़ीगढ़ के लिये वायुयान द्वारा प्रस्थान करेंगे।

Share This News :