Homeअपना शहर ,
जिला पंचायत अध्यक्ष ने की जन-सुनवाई

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह यादव द्वारा आज जन-सुनवाई की गई। यहाँ जिला पंचायत के सभागार में आयोजित हुई जन-सुनवाई में उन्होंने कुल 103 फरियादियों की समस्यायें सुनीं। इनमें से 82 फरियादियों के आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही शेष समस्याओं के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

Share This News :