Homeअपना शहर ,
सम्पत्तिकर अमले ने बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की तथा लक्ष्य की पूर्ति के लिए बनाई कार्ययोजना

नगर निगम के सम्पत्तिकर अमले द्वारा आज बाल भवन में बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर समस्याओं का समाधान निकाला तथा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कैसे हो इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर कल दिनांक 26 सितंबर 2016 सोमवार से लक्ष्य की पूर्ति के लिए सक्रियता से कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी श्री जगदीश अरोरा, श्री उत्तम जखेनिया, श्री रामप्रकाश शर्मा, श्री महेश कुशवाह, श्री जयंतीलाल जाटव सहित सभी कर संग्रहक एवं अन्य अमला मौजूद रहा।
बाल भवन में आयोजित बैठक में सम्पत्तिकर वसूली अमले द्वारा इन बिन्दुओं पर चर्चा की गई कि वसूली कैसे बडे तथा लक्ष्य की पूर्ति कैसे हो, नई सम्पत्तियां कैसे जुडें तथा शुद्व डिमांड की शत प्रतिशत वसूली के लिए कल से ही लग जाएंगे। इसके साथ ही वसूली बढाने के लिए निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी को वह अपनी कार्ययोजना बनाकर देगें तथा अमले को क्या क्या सहयोग चाहिए इसके बारे में भी अवगत कराएंगे। इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे के बाद सारे सहायक समपत्तिकर अधिकारी बाल भवन में बैठक कर वसूली को लेकर चर्चा करेंगें तथा कर संग्रहकों के साथ भी यह तय किया गया कि यदि किसी कर संग्रहक को समपत्तिकर वसूलने में समस्या आ रही है तो सभी उसके साथ मिलकर जाएंगे तथा समस्या का समाधान कर उसकी वसूली कराएंगे।

Share This News :