Homeअपना शहर ,
राज्यपाल सोलंकी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने रविवार को एक दिवसीय ग्वालियर प्रवास के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीनदयालनगर चौराहा पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

      इस अवसर पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, पूर्व साडा अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विमानतल पर हुआ स्वागत

      हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पहुँचे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुँचते ही राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी का स्वागत किया गया। महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, पूर्व साडा अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, महामंत्री श्री महेश उमरैया, श्री कमल माखीजानी सहित बड़ी संख्या में अन्य नेताओं ने प्रो. सोलंकी को गुलदस्ता एवं फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

Share This News :