Homeराज्यो से ,slider news,
ग्जिट पोल: यूपी में बीजेपी को बढ़त के बावजूद त्रिशंकु की स्थिति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है। पीएम मोदी के भारी चुनाव अभियान की बदौलत बीजेपी अब तक यहां पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है। हालांकि वह बहुमत से दूर है। अभी विधानसभा त्रिशंकु की ओर बढ़ती नजर आ रही है। परिणाम 11 मार्च को आएंगे।

इंडिया न्यू-एमआरसी ने बीजेपी को 185 सीटें दी हैं जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन 120 सीटें जीतता नजर आ रही है। मायावती की बसपा को 90 सीटें मिलेंगी। वहीं एक दूसरे चैनल एबीपी न्यूज के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस-सपा गठबंधन लगभग टक्कर पर हैं। दोनों को ही लगभग बराबर सीटें हासिल हो रही हैं।

अब तक के अनुमान इस प्रकार हैं

इंडिया न्यूज - एमआरसी

उत्तर प्रदेश - 403 सीटें
 
बीजेपी - 185 सीटें
एसपी-कांग्रेस गठबंधन - 120 सीटें
बीएसपी- 90 सीटें
अन्य - 08 सीटें

एनडीटीवी

उत्तर प्रदेश - 403 सीटें
 
बीजेपी - 193 सीटें
एसपी-कांग्रेस गठबंधन - 120 सीटें
बीएसपी- 78 सीटें
अन्य - 12 सीटें

पंजाब 117

आज तक

पंजाब

आप 42-51 सीटें
कांग्रेस  62- 71 सीटें
अकाली दल  4-7 सीटें
अन्य 0-2 सीटें

इंडिया टीवी- सी वोटर्स

मणिपुर - 60 à¤¸à¥€à¤Ÿà¥‡à¤‚

बीजेपी 25-31
कांग्रेस 17-23
अन्य 9-15

इंडिया टीवी- सी वोटर्स

उत्तराखंड 

  • बीजेपी 29-35 à¤¸à¥€à¤Ÿà¥‡à¤‚
  • कांग्रेस 29-35 à¤¸à¥€à¤Ÿà¥‡à¤‚
  • अन्य 2-9 à¤¸à¥€à¤Ÿà¥‡à¤‚

इंडिया टीवी

पंजाब - 117 सीटें

अकाली दल-बीजेपी - 5 से 13 सीटें
आप - 59 से 67 सीटें
कांग्रेस- 41 से 49 सीटें
अन्य- 0 से 3 सीटें

आज तक - एक्सिस माइ इंडिया
उत्तराखंड- 70 सीटें

बीजेपी- 46 से 53 सीटें
कांग्रेस - 12 से 21 सीटें
बीएसपी- 1 से 2 सीटें

एनडीटीवी

पंजाब-

अकाली+ बीजेपी- 6 सीटें
कांग्रेस - 60 सीटें
आप - 50 सीटें

आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर मतदान हुए। दरअसल यूपी के अलापुर और उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के उम्मीदवारों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यहां पर मतदान की तारीक 9 मार्च को तय हुई थी।

ये भी पढ़ें: à¤œà¤¾à¤¨à¤¿à¤, आज के एग्जिट पोल से पहले पुराने EXIT POLLS कितने सटीक

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि एग्जिट पोल के नतीजों का प्रसारण 9 मार्च को मतदान खत्म होने के बाद होगा। चुनाव नियमों के मुताबिक एग्जिट पोल का प्रसारण सभी राज्यों में सभी चरणों के चुनाव खत्म होने के दिन मतदान के आधे घंटे बाद ही हो सकता है। जिसके मुताबिक कुछ ही देर में पहला एग्जिट पोल आएगा।

अपको बता दें कि यूपी के आलापुर विधानसभा क्षेत्र और उत्तराखंड के कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान हुए। यूपी के आलापुर में सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर और उत्तराखंड में बसपा प्रत्याशी कुलदीप सिंह की मौत हो गई थी। पांच राज्यों पंजाब, मणिपुर, यूपी, उत्तराखंड और गोवा के कुल 4853 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 11 तारीख को होगा।

Share This News :