Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम दादा अब बने दादा, पौत्र रत्न की प्राप्ति

दादा के नाम से लोकप्रिय मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज सच में दादा बन गये। आज उनके पुत्र सुकर्ण मिश्रा को भोपाल के एक निजी हॉस्पिटल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। 
दादा को पौत्र प्राप्त होने की खुशी में उनके परिवार सहित सभी मित्रों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। दादा बनाम डॉ. नरोत्तम मिश्रा को जब उनके परिजनों ने दादा बनने की खबर दी तो दादा डॉ. मिश्रा अपने सारे कार्यक्रमों से फ्री होकर अपने नवजात पौत्र व पुत्रवधु को देखने हॉस्पिटल पहुंचे।

Share This News :