Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,वायरल न्यूज़,
सीएम हरीश रावत दोनों सीटों से हारे, गोवा में पारसेकर से नहीं खिला कमल

पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। यूपी-उत्तराखंड में पीएम मोदी की सुनामी के आगे कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। उत्तराखंड में कांग्रेस के साथ ही सीएम हरीश रावत को जबर्दस्त झटका लगा है। रावत को हरिद्वार ग्रामीण और परंपरागत सीट किच्छा से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गोवा में बीजेपी सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर कमल खिलाने में असफल रहे। उन्हें मेंड्रम सीट से करीब 7000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

'आयरन लेडी' इरोम शर्मिला की हार

मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ चुनावी समर में कूदीं 'आयरन लेडी' इरोम शर्मिला थौबल (थउबल) सीट से हार गईं। उन्हें महज 90 वोट मिले। वह पहली बार चुनाव लड़ी थीं।

वीआईपी सीटों की बात करें तो उन सीटों में भी ज्यादातर सीटों पर बीजेपी ही आगे दिख रही है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता प्रतापसिंह राणे ने पोरिम विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर ली है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला के शहरी सीट से 51000 वोटों से जीत दर्ज कर ली है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा की जीत पक्की नजर आ रही है। सौरभ उत्तराखंड के सितारगंज विधान क्षेत्र में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मालती विश्वास से 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत किछा और हरिद्वार दोनों ही सीटों से हार गए हैं।

इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव भाजपा से पीछे चल रहे हैं। देहरादून केंट सीट पर बीजेपी के हरबंस कपूर से आगे हैं। लखनऊ कैंट में भी बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगणा सपा उम्मीदवार अर्पणा यादव से आगे चल रही हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट सीट से आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में बीजेपी उम्मीदवार यशपाल आर्य आगे चल रहे हैं। नोएडा (यूपी) में 3 राउंड के बाद भाजपा के पकंज सिंह 2 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। सीमांत पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बढ़त बनाए हुए है।

चार राउंड के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट करीब 2500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उत्तराखंड के पूर्व मंत्री प्रकाश पंत (भाजपा) पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चन्द्र दुर्गापाल उत्तराखंड के लालकुआं से पीछे चल रहे हैं। उत्‍तराखंड के जागेश्वर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गोविंद कुंजवाल इस वक्त पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रही हैं।

हरदोई सीट से नरेश अग्रवाल के बेटे और एसपी प्रत्याशी नितिन अग्रवाल पीछे, बीजेपी के राजा बक्श सिंह आगे। गोवा के कंकोलीम क्षेत्र में आप उम्मीदवार एल्विस गोम्स इस वक्त तीसरे नंबर पर हैं। यहां कांग्रेस पार्टी लीड कर रही है, जबकि दूसरे नंबर पर स्वतंत्र उम्मीदवार है।

Share This News :