Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उत्तर प्रदेश में मिली कामयाबी के लिए डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दी प्रधानमंत्री जी को बधाई उत्तर प्रदेश की जनता का जताया आभार

भोपाल : à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के जनसंपर्क, जलसंसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज आये उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। डॉ. मिश्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश की शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई भी दी है। डॉ. मिश्र ने प्रचार के लिए संगठन द्वारा दिए गए दायित्व वाले क्षेत्रों के मतदाताओं का भी विशेष रूप से आभार माना है। इसके साथ ही उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उत्तरप्रदेश अब प्रगति के नये आयाम हासिल करेगा। डॉ. मिश्र ने कहा कि एक कार्यकर्ता के नाते ढाई माह दौरे करते हुए प्रासंगिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस बात की उन्हें बहुत प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने उनके भाषण पसंद भी किए। डॉ. मिश्र ने कहा कि ये जीत श्री मोदी की जीत है। जनता ने विकास का वोट दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और भाजपा की नीतियों को जनता ने पूरा समर्थन दिया है। ज्ञातव्य है कि डॉ. मिश्र को उत्तर प्रदेश में कानपुर और बुंदेलखण्ड क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनसभाओं के लिए विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। इन इलाकों में भारतीय जनता पार्टी को जनता ने खुला समर्थन दिया। सपा और बसपा का खाता भी नहीं खुल प् रहा ।इसके साथ ही पूरे उत्तरप्रदेश में भाजपा ने एकतरफा विजय प्राप्त की है। डॉ. नरोत्तम मिश्र के इन बयानों को बहुत लोकप्रियता मिली। * ये उत्तर नहीं पुत्तर प्रदेश है । *आजम को भैंस पसंद है, बहन जी को कैश पसंद है, और मोदी जी को देश पसंद है। * हम लोग खाट पर सोते हैं और विधानसभा, लोकसभा में भाषण देते हैं और श्री राहुल गांधी खाट पर बैठकर भाषण देते हैं और लोकसभा में सोते हैं। * अखिलेश को दो महीने पहले पता चला कि उसका चाचा खराब है।

Share This News :