Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
फाग महोत्सव में जनसम्पर्क मंत्री ने किया संगीतज्ञों का सम्मान

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर फाग महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रसिद्ध फिल्म गायक सोनू निगम ने गीत गाकर दर्शकों, खासकर युवा वर्ग को आनंद से भर दिया। शुभारंभ अवसर पर भाण्डेर विधायक घनश्याम पिरौनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि फाग, महोत्सव के पदाधिकारीगण, कलेक्टर मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक इरशाद वली, एसडीएम दतिया वीरेन्द्र कटारे आदि उपस्थित रहे। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मंच से दतिया के कलाकारों को संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। जिन कलाकारों का सम्मान किया गया उनमें हर्षवर्धन दुबे शास्त्रीय संगीत, पान कुअंर कुशवाहा लोक गायन व उद्दी उस्ताद को सारंगी वादन के लिए सम्मानित किया। 
सोनू निगम ने जब मेरे हाथ में तेरा हाथ हो सारी जन्नते तेरे साथ हो गीत गाया तो स्टेडियम में उपस्थित दर्शक झूमनें को मजबूर हो गए। मुबंई के प्रसिद्ध कलाकार ने तूने रे पल भर में चोरी किया मोरा जिया गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान मेरा रंगदे बंसती चोला जैसे देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। जिसमें सह कलाकार आकर्षक का केन्द्र रहे। सोनू निगम के साथ मुबंई से आए सह कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गीतों के साथ आकर्षक व्यायाम नृत्य प्रस्तुत किए जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

Share This News :