Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
'नमामि देवी नर्मदे' में होंगे शामिल धर्म गुरु दलाई लामा

भोपाल। तिब्बती धर्म गुरु शनिवार को भोपाल पहुंच रहे हैं। वे इससे पहले भी दो बार भोपाल आ चुके हैं। वे देवास जिले के नेमावर में आयेाजित 'नमामि देवी नर्मदे कार्यक्रम' में शामिल होंगे। नर्मदा सेवा यात्रा का का चुके हैं समर्थन...
 
दलाई लामा के बारे में...
-तिब्बत में आजादी के लिए सालों से अहिंसक आंदोलन चल रहा है।
-इस संघर्ष के बावजूद चीन और तिब्बत के बीच एक शांतिदूत की भूमिका निभाने के लिए दलाई लामा को शांति का नोबल पुरस्कार मिला था।
-दलाई लामा 17 मार्च 2010 को भोपाल आए थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में 'मानव अधिकार' विषय पर अपने विचार रखे थे।
-हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में 'मदर्स-डे' पर आयोजित कार्यक्रम में दलाई लामा ने एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि फ्रांस यात्रा के दौरान एक महिला पत्रकार ने उनसे सवाल किया था कि, क्या कोई महिला दलाई लामा बन सकती है? इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि क्यों नहीं।
-दलाई लामा को 60 मानद उपाधि, कई पुरस्कार और सैकड़ों सम्मान मिल चुके हैं। उन पर 50 से अधिक पुस्तकें लिखी गई हैं।
-1959 में आंदोलन के बाद से दलाई लामा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासित जीवन गुजार रहे हैं। उनका सचिवालय और सरकार यहीं के मैकलोडगंज से चलती है।
 
 
यह है ट्रैफिक प्लान...
-शनिवार दोपहर 3 बजे से इंदौर से भोपाल आने-जाने वाले फोर व्हीलर, भारी वाहन और यात्री बसें हलालपुरा बस स्टैंड से चलेंगी। इंदौर से सागर व होशंगाबाद की ओर आने-जाने वाली सवारी बसें एवं वाहन खजूरी बायपास से भौंरी होकर परवलिया रोड तिराहे से गांधी नगर तिराहा करोंद, भानपुर, रत्नागिरी तिराहे से आईटीआई तिराहे, प्रभात चौराहे से आईएसबीटी आवागमन कर सकेंगे। चार्टेड व वाल्वों बसों का संचालन भी इसी मार्ग से रहेगा।
 
-दोपहर 3.45 बजे व्हीव्हीआईपी दलाई लामा के भोपाल आगमन पर स्टेट हैंगर से रवाना होने के पांच मिनिट पूर्व से लालघाटी चौराहे से नरसिंहगढ़ तिराहा होकर गांधी नगर तिराहे एवं गांधी नगर तिराहे से नरसिंहगढ़ तिराहे होकर लालघाटी की ओर वाहनों का आवागमन परिवर्तित रहेगा।
 
-इसी तरह वाहन लालघाटी से व्हीआईपी गेस्ट हाउस रॉयल मार्केट तिराहे से ताजमहल, हमीदिया रोड से होकर शहर में आवागमन कर सकेंगे एवं रेतघाट रोटरी से लालघाटी जाने के लिए सदर मंजिल, इमामी गेट, रॉयल मार्केट होकर लालघाटी की ओर जा सकेंगे।

-ट्रैफिक एएसपी समीर यादव के मुताबिक रविवार सुबह 8.50 बजे बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के होटल जहांनुमा से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होने के पांच मिनिट पूर्व से पॉलिटेक्निक चौराहा से व्हीआईपी रोड पर लालघाटी एवं गांधीनगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन परिवर्तित रहेगा। लालघाटी चौराहे से नरसिंहगढ़ तिराहा होकर गांधी नगर तिराहे एवं गांधी नगर तिराहे से नरसिंहगढ़ तिराहे होकर लालघाट की ओर वाहनों का आवागमन परिवर्तित होगा। धर्मगुरु के स्टेट हैंगर से रवाना होते ही लालघाटी चौराहे से व्हीआईपी रोड पर एवं रेत घाट रोटरी से व्हीआईपी रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन परिवर्तित रहेगा।
 
-रविवार दोपहर 1.15 बजे धर्मगुरु दलाई लामा के होटल जहांनुमा से विधानसभा के लिए रवाना होने के पांच मिनिट पूर्व से पॉलिटेक्निक चौराहा से राजभवन मालवीया नगर तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन परिवर्तित रहेगा। रोशनपुरा से रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले वाहन अपैक्स बैंक तिराहा से लिंक रोड नम्बर 1 होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैंदा मिल होकर आवागमन कर सकेंगे।
 
-सोमवार को सुबह 8 बजे धर्मगुरु के होटल जहांनुमा से विमानतल के लिए रवाना होने के पांच मिनिट पूर्व से पॉलिटेक्निक चौराहा से व्हीआईपी रोड पर लालघाटी एवं गांधीनगर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन परिवर्तित रहेगा।
 
 

Share This News :