Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
किसान उन्नत खेती कर लाभ कमाएं : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्म मिश्र ने राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय सेमीनार का स्थानीय गहोई वाटिका में समापन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित किसानों से कहा कि उन्नत खेती खासकर उद्यानिकी फसलें अपनाकर अधिक लाभ कमाएं। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि जिले में किसान उन्नत खेती कर आगे बढ रहे हैं यह खुशी की बात है हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी यही मंशा à¤¹à¥ˆ कि खेती को लाभ का धंधा बनाएं। किसानों को भरपूर बिजली, खाद की आपूर्ति की जा रही है। कृषकगण एक फसल के साथ दूसरी फसल अपनाए तो उन्हें अधिक लाभ होगा। उन्होंने उदाहरण दिया कि बडोनकलां के रामनिवास साहू ने गन्ने की खेती के साथ आलू की फसल भी जिसमें उन्हें अधिक लाभ हुआ। जिलायोजना समिति के पूर्व सदस्य जगदीश रावत ने अपने उदबोधन में किसानों से उन्नत खेती अपनाने की बात कही। सुश्री क्रांति राय ने कीटनाशक के दुषप्रभाव को रोकने के लिए जैविक खेती करने की बात कही। 
कार्यशाला के दोरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह, डॉ. आरकेएस तोमर, डॉ. बीएस कंषाना, डॉ. केके यादव ने तकनीकी खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सहायक संचालक उद्यानिकी माधो सिंह तोमर ने उद्यानिकी विभाग की येाजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में छह टे्रक्टर एवं पांच प्याज भंडार अनुदान पर बनाए गए हैं।

Share This News :