Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
महापौर एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया भूमिपूजन

ग्वालियर। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह कुशवाह ने आज लक्ष्मीगंज स्थित रामद्वारा नाले के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। नाले के पटाव एवं रोड निर्माण कार्य 2 करोड 36 लाख रुपए की लागत से किया जाना है। पूर्व जीडीए अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, क्षेत्रीय पार्षद उपासना संजय यादव, मुकेश परिहार, विधायक प्रतिनिधि कौशल बाजपेयी, राजू पलैया, मुख्य समन्वयक अधिकारी प्रेम पचौरी, क्लस्टर अधिकारी सुशील कटारे सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
महापौर शेजवलकर ने कहा कि विकास शहर के सभी वार्डों में दिख रहा है तथा आगे भी बडी संख्या में विकास कार्य होने हैं। उन्होंने कहा कि अमृत योजना में शहर के सभी वार्डो में सीवर एवं पेयजल के कार्य कराए जाएंगे जिससे सभी शहरवासियों को सुविधा होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम का पूरा सहयोग किया जा रहा है तथा विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Share This News :