Home > राज्यो से ,
दागी गायत्री प्रजापति फिर बने मंत्री, तीन बार छुए अखिलेश के पैर

लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी कैबिनेट विस्तार करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में आज दागी पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति सहित चार मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि छह राज्य मंत्रियों को ‘पदोन्नत’ किया गया है। गायत्री प्रजापति ने दोबारा मंत्री पद की शपथ लेने के बाद तीन बार अखिलेश यादव के पैर छुए।

राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने गायत्री, मनोज पांडे, शिवाकांत ओझा और जियादुद्दीन रिजवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दो हफ्ते पहले बर्खास्त गायत्री को राज्य कैबिनेट में शामिल करने के फैसले को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने हालांकि चुनौती दी थी।

Share This News :