Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गरीबों के निशुल्क इलाज के लिए संकल्पित है सरकार:डॉ. मिश्र

दतिया। ग्लोबल सेलवी स्पेस्लिटी हॉस्पीटल ग्वालियर के सोजन्य से निशुल्क जोड प्रत्यारोपण एवं रीड की हडडी रोग के लिए परामर्श शिविर का आयोजन स्थानीय रेडक्रास भवन में किया गया। 
शिविर का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा भारत माता एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसमें रेडक्रास सोसायटी तथा भारत विकास परिषद का भी सहयोग रहा। शिविर में 290 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से ऑपरेशन के लिए निशुल्क इलाज हेतु मरीजों को चयनित किया गया। कार्यक्रम में जोड प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. विकास सांवला ने जोड रोगों के बारे में विस्तार से समझाया। स्पाईन सर्जन (रीड की हड्डी) डॉ. अभिषेक मनु ने रीड की हड्डी में फेक्टर आस्टीओं पोरोसिस संक्रमण टयूमर आदि के संबध में जानकारी दी। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उदबोधन में कहा कि सरकार आम आदमी को स्वास्थ्य सेवाऐं देने के लिए संकल्पित है। हमारा प्रयास रहता है कि बडे से बडे रोगों का अच्छे से अच्छा इलाज मिल सके। इसी उददेश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जो व्यक्ति पैसे के अभाव में बाहर इलाज कराने नही जा पाते हैं उन्हें इन शिविरों के माध्यम से निशुल्क इलाज उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निषुल्क दवाएं, निशुल्क जांचे, बच्चों के इलाज की बेहतर सुविधा तथा गंभीर रोगों के निशुल्क इलाज पर विशेष जोर दे रही है। 
इस अवसर पर सर्वश्री भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, पंकज शुक्ला, डॉ. रामजी खरे, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, मौलाना तयैव खांन, डॉ. एसएन कटारे, बलदेवराज बल्लू उपस्थित रहे।

Share This News :