Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नर्सिग कार्य में सेवाभाव की भावना जरूरी - मंत्री डॉ. मिश्र

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय शासकीय नर्सिग कॉलेज तलैया मोहल्ला में आ योजित प्रथम वर्ष नर्सिग छात्राओं की लेम्प लाईटिंग सेरेमनी एवं शपथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान 53 छात्राओं ने नर्सिग की शपथ लेते हुए फलोरेंस नाईटिंग को प्रमाण किया। ज्ञातव्य है कि नर्सिग की उच्च स्तरीय सेवा एवं मानकीकरण के लिए यूरोप की फलोरेंस  à¤¨à¤¾à¤ˆà¤Ÿà¤¿à¤‚ग स्मृति में लेम्प लाईटिंग सेरेमनी की जाती है। इस दौरान भापजा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष  à¤¸à¥à¤­à¤¾à¤· अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डीके गुप्ता, विद्यालय की प्राचार्या सुश्री चंद्रा भार्गव, आरएमओ  à¤¸à¥à¤°à¥‡à¤¨à¥à¤¦à¥à¤° भार्गव, बलदेवराज बल्लू के अलावा नर्सिग स्टाफ  à¤µ छात्राऐं आदि उपस्थित रहे। 
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उदबोधन में कहा कि नर्सिग का पेशा सेवा से जुडा हुआ है। इसमें व्यवासियक भाव कम और सेवा का भाव अधिक है। हम कितने खुश है कि इससे भी बडी बात है कि हमारे कार्य लोग कितने खुश हैं। आपको मन में सेवा का भाव धारण कर लोगों के दुख दूर करना है। ऐसी भावना बनाकर चलें। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करें उसे पूर्ण आनंद के साथ करें। उन्होंने पत्थर की मूर्ति तरासने वाले तीन कारीगरों को उदाहरण देते हुए बताया कि जब पहले से उसके काम के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पत्थर से सर खपा रहा हॅू, दूसरे ने कहा कि रोजी रोटी के लिए मूर्ति बना रहा हॅू और तीसरे ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं मंदिर निर्माण के अपना योगदान दे रहा हॅू। जब हम सेवा को डूबकर और आनंद के साथ करते हैं तो उसका मजा ही और कुछ रहता है। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करते हुए मु,ख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय की प्राचार्य सुश्री भार्गव ने 53 छात्राओं को शपथ दिलाई। छात्राओ ंने बैतूल का नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री राधाकांत खरे ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री प्रशांत ढेगुला, मुलू उपाध्याय, दीपक सोनी, मानधाता सिंह, कुष्णा कुशवाहा, सुलक्षणा गांगोटिया, कुमकुम रावत, मौलाना तैयव खांन, भूरे चौधरी, राजू त्यागी, अजय दुवे, राहत अली जैदी झंडा गुरू, डॉ. हेमंत गोतम, डॉ. शर्मा आदि उपस्थित रहे

Share This News :