Homeवायरल न्यूज़,
एयरटेल कम्पनी उपभोक्ताओं को ठग रही

टेलीकॉम कम्पनी की जानी मानी एयरटेल कम्पनी उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है। यह टेलीकॉम कम्पनी पहले तो उपभोक्ताओं को मैसेज द्वारा ललचाने के लिये सस्ते और आकर्षक ऑफर देती है और जब उपभोक्ता वह रिचार्ज कराता है तो उसको वह ऑफर नहीं मिलता जो कम्पनी मैसेज द्वारा उपभोक्ताओं को दिया जाता है। जब उपभोक्ताओं को रिचार्ज कराने पर वह ऑफर नहीं मिलता तो उपभोक्ता अपने आपको ठगा सा महसूस करते हैं। इसके बाद जब उपभोक्ता एयरटेल टेलीकॉम में कस्ट्यूमर केयर को कॉल करते हैं तो वह भी उपभोक्ता की मदद करने से साफ इंकार कर देते हैं और बोलते हैं कि इस सम्बंध में हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते। जब उपभोक्ता कस्ट्यूमर केयर वालों से अपनी समस्या को लेकर ज्यादा बातचीत करता है तो वह कॉल ही डिसकनेक्ट कर देते हैं। लोगों का कहना है कि इस तरीके की ठगी टेलीकॉम कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं के साथ जब से ज्यादा हो रही हैं, तब रिलायंस की जिओ सिम मार्केट में आई है, जिससे अन्य टेलीकॉम कम्पनियों में हडक़म्प मचा हुआ है।

Share This News :