Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया में साम्प्रदायिक सद्भाव की मिशाल : मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र

जनसम्पर्क मंत्री ने हाजियों का किया शॉल-श्रीफल से सम्मान 
दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया में साम्प्रदायिक सद्भाव की मिशाल है। जब हिन्दु तीर्थयात्रा पर जाते है तो उन्हें स्वागत कर मुस्लिम भाई विदा करते है और जब मुस्लमान हज के लिए जाते है तो हिन्दु स्वागत कर विदा करते है। एक दूसरे के त्यौहार मिलकर मनाने में दतिया सबसे आगे है। यह बात जनम्पर्क मंत्री द्वारा दतिया में आयोजित हाजियों को सम्मानित करते हुए सम्मान समारोह में कही। 
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया साम्प्रदायिक सद्भाव की नगरी है। यहां पर गंगा जमुनी तहजीब के तहत् सभी सद्भाव और भाईचारें के साथ रहते है एक दूसरे के न केवल त्यौहार मनाते है बल्कि उनमें इस प्रकार से डूब जाते है कि पता ही नहीं चलता कि किसका त्यौहार है। उन्होंने कहा कि दतिया में वर्ष 2008 से सर्वागीण विकास हुआ है। सडक़, पानी बिजली के अलावा, नागरिकों की सुविधा के लिए काम करायें गए है। कार्यक्रम के दौरान डॉ.. सलीम कुरैषी ने भी अपने विचार करते हुए दतिया में हुए चहुमुखी विकास के लिए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का स्थानीय जन ने स्वागत किया। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा शाल एवं श्रीफल से हाजियों का सम्मान किया व उन्हें उपहार के रूप में एक-एक मिष्ठान का डिब्बा प्रदान किया। 
कार्यक्रम में विक्रम सिंह बुन्देला, योगेश सक्सेना, प्रशांत ढेंगुला, विपिन गोस्वामी के अलावा हाजियों में बाबू खाँ, रफीक राईन, सत्तार बाबा, सादिक खांन, नासिर खांन, सलीम खांन एवं अन्य हाजीगण तथा अन्यजन में सद्दन ठेकेदार, मौलाना तईब खांन, मम्मू किलेदार, इकबाल खांन, राहत अली जैदी के अलावा अन्य जन उपस्थित रहे।

Share This News :