Homeअपना शहर ,
तीर्थ दर्शन ट्रेन 29 सितम्बर को जगन्नाथपुरी के लिये रवाना होगी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत विशेष तीर्थ दर्शन ट्रेन 29 सितम्बर को ग्वालियर से जगन्नाथपुरी के लिये रवाना होगी। इस तीर्थयात्रा में ग्वालियर जिले के 318 तीर्थयात्रियों का जाना प्रस्तावित है। ट्रेन 4 अक्टूबर को वापस आयेगी।

      यह विशेष ट्रेन 29 सितम्बर को ग्वालियर रेलवे प्लेटफॉर्म नं.-4 पर दोपहर 2 बजे आयेगी और 2.16 बजे ग्वालियर से रवाना होगी। चयनित सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि पर दोपहर 12 बजे ग्वालियर रेलवे प्लेटफॉर्म नं.-4 पर उपस्थित रहें, ताकि अन्य औपचारिकतायें पूर्ण की जा सकें।

Share This News :