Homeअपना शहर ,
99 अति कम वजन वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

महिला बाल विकास परियोजना शहरी 02 अंतर्गत अति कम वजन वाले 99 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। यह आयोजन सोमवार को किया गया, जिसमें सिविल अस्पताल हजीरा में 57 बच्चे व जिला चिकित्सालय मुरार में 42 बच्चे, कुल 99 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

      बाल विकास परियोजना अधिकारी शहरी 02 ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमजोर बच्चों के लिये सप्ताह के प्रति सोमवार एवं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप आगे भी आयोजित किए जायेंगे, ताकि इन बच्चों के स्वास्थ्य लाभ एवं पोषण, स्वच्छता पर ध्यान देकर इन्हें सामान्य ग्रेड में लाने हेतु परामर्श एवं स्वास्थ्य जाँच से लाभान्वित किया जा सके।

Share This News :