Homeअपना शहर ,
मुख्यमंत्री श्री चौहान 29 सितम्बर को ग्वालियर आयेंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इंग्लैण्ड यात्रा से मुम्बई होते हुए ग्वालियर आयेंगे। श्री चौहान 29 सितम्बर को प्रात: 9.30 बजे वायुमार्ग से ग्वालियर पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री ग्वालियर में स्थानीय कार्यक्रम (प्रदेश कार्यसमिति की बैठक) में भाग लेने के बाद इसी दिन अपरान्‍ह 3 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :