Homeअपना शहर ,
केन्द्र व राज्य सरकार के लगभग दो दर्जन मंत्रिगण ग्वालियर प्रवास पर

राज्य एवं केन्द्र सरकार के लगभग दो दर्जन मंत्रिगण 28 व 29 सितम्बर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

      प्राप्त जानकारी के मुताबिक केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के जनसंपर्क एवं जलसंसाधन मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, वन मंत्री श्री गौरीशंकर शेजवार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव, राजस्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती कुसुम महदेले, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, पशुपालन मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य, ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रूस्तम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य, पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, स्कूल शिक्षा व तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री दीपक जोशी, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री शरद जैन, सहकारिता राज्य मंत्री श्री विश्वास सारंग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा सहित अन्य मंत्रिगण ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी व श्री बाबूलाल गौर भी इन दिवसों में ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। इनके अलावा राज्य के विभिन्न निगम व मण्डलों के अध्यक्ष भी इन दिवसों में ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैं।

Share This News :