Homeअपना शहर ,
एनसीसी कैडेट ने सीखा कैसे पाएँ काउण्टर अटैक से आतंकवाद पर फतह सीएटीसी एनसीसी कैम्प जारी

आतंकवाद पर काउण्टर अटैक के जरिए कैसे अंकुश लगाया जा सकता है। समय प्रबंधन कैसे करें तो तनाव से कैसे बचा जा सकता है। पौष्टिक आहार क्यों जरूरी है और भ्रष्टाचार पर कैसे अंकुश संभव है। ऐसे ही तमाम विषयों से संबंधित बारीकियाँ सीएटीसी कैम्प के आठवें दिन एनसीसी कैडेट्स ने सीखीं। कैम्प कमाण्डेंट कर्नल श्री रविन्द्र राठी की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली के लिये कैडेट्स का चयन भी इस दिन किया गया।

      तीस मारखाँ बटालियन एनसीसी भिण्ड के तत्वावधान में यहाँ एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कम्पू में 20 सितम्बर से शुरू हुए 10 दिवसीय कैम्प का समापन 29 सितम्बर को होगा। इस शिविर में ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों से आए 433 एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।

      डीकेट के लिये चयनित किए गए श्रेष्ठ कैडेट्स को कैम्प कमाण्डेंट कर्नल श्री रविन्द्र राठी ने अच्छे कैडेट की विशेषतायें बताईं। इसके उपरांत सूबेदान मेजर श्री जसवंत सिंह व सूबेदार श्री प्रताप सिंह ने हाईजीन, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रैस मैनेजमेंट, टैरिरिज्म एण्ड काउण्टर टैरिरिज्म, करप्शन आदि के बारे में बताया।

Share This News :