Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
धार्मिक आयोजन से सदमार्ग की शिक्षा मिलती है - मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र दतिया में चल रहे धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए। उन्होंने कथा व्यासों का स्वागत किया और उनसे आर्षीवाद लिया। जनसम्पर्क मंत्री साहू समाज के मंदिर में भी पहुंचे और उन्होंने वहां पर आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। 
सर्वप्रथम जनसम्पर्क मंत्री पूर्व विधायक स्वर्गीय शंभू दयाल तिवार की स्मृति में स्थानीय बिहारी जी मंदिर के पीछे चल रही भागवत कथा में पहुंचे उन्होंने कथा व्यास का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जनम्पर्क मंत्री द्वारा पूर्व विधायक की पुत्री श्रीमती गौरी तिवारी से भेंट की और थोड़ी देर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर मोहन पाठक द्वारा जनसम्पर्क मंत्री की अगुवानी कर स्वागत किया। 
साहू समाज के कार्यक्रम में भाग लिया 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र गल्ला व्यापारी गुड्डी साहू के आग्रह पर साहू समाज के मंदिर पहुंचे। उन्होंने  à¤µà¤¿à¤¨à¥‹à¤¦ पुरोहित द्वारा किए जा रहे संगीतमय सुंदरकंाड कार्यक्रम में भाग लिया और साहू समाज के स्थानीयजन से भेंट की। 
सीता सागर पर आयोजित भागवत कथा में भाग लिया 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र सीतासागर गांगोटिया के हनुमानजी मंदिर पर आयोजित श्रीमद भागवत् कथा में सम्मिलित हुए। उन्होंने कथा व्यास राजकुमार शास्त्री को माला पहनाकर आर्षीवाद लिया व आरती में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी  à¤—ांगोटिया एवं  à¤®à¤§à¥‚सूदन तिवारी द्वारा स्वागत किया गया।

Share This News :