Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्लास्टिक बैनः पर्यावरण को बचाने के लिए एमपी सरकार ने लिया ये फैसला

मध्‍य प्रदेश में प्‍लास्टिक के इस्‍तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार ने पर्यावरण की रक्षा और गायों की मौत को इसका कारण बताते हुए इस पर बैन लगाया है। फैसले में राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि प्‍लास्टिक खाने से गायों की मौत हो रही है। इसलिए इसे राज्य में प्रतिबंधित किया जा रहा है। सरकार का ये फैसला एक मई से लागू होगा।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में हुर्इ बैठक में यह फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से जारी बयान में प्‍लास्टिक खाने से गायें बीमार हो रही है। इसके चलते उनकी जान भी जा रही है। साथ ही पर्यावरण के लिए भी यह नुकसानदेह है। इसके चलते यह कदम उठाया गया है।

शिवराज सरकार ने बिहार की तरह मध्य प्रदेश में भी शराब पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों कहा था कि सभी शराब की दुकानों को प्रक्रिया के तहत बंद किया जाएगा। इसके तहत पहले चरण में नर्मदा नदी के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली दुकानों को बंद किया जाएगा। अगले चरण में आवासीय इलाकों, शिक्षण संस्‍थानों और धार्मिक स्‍थानों के पास शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बताते चलें कि पिछले कुछ महीनों में मध्‍य प्रदेश में शराब को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इससे पहले 26 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्लास्टिक बैन करने की घोषणा की थी। इसके बाद नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग ने यह कदम उठाया है।

 
 
 

Share This News :