Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
रमेश अग्रवाल प्रतिबद्ध पत्रकार, समाजसेवी और साधक थे

मुख्यमंत्री चौहान à¤¨à¥‡ à¤¶à¥‹à¤• व्यक्त  à¤•िया
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान à¤¨à¥‡ à¤¦à¥ˆà¤¨à¤¿à¤• भास्कर समूह के अध्यक्ष रमेशचन्द्र अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त à¤•िया à¤¹à¥ˆà¥¤
चौहान ने कहा कि स्वर्गीय  à¤…ग्रवाल पत्रकारिता के उदात्त सिद्धांतों और मूल्यों से जुड़े थे। उन्होंने हिन्दी पत्रकारिता को समृद्ध बनाने में अमूल्य योगदान दिया है। श्री चौहान ने कहा कि पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक मुद्दों में गहरी रूचि लेते थे और एक प्रतिबद्ध समाज सेवक के रूप में उन्होंने कई प्रकल्प सफलतापूर्वक संपादित किये। इसके अलावा स्वर्गीय रमेश जी आध्यात्मिक व्यक्ति थे और धर्म-संस्कृति के काम को तन-मन से पूरा करते थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक कर्मठ पत्रकार, समाजसेवक और साधक को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकमग्न परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Share This News :