Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
पानी की पाईप लाईन डालने के लिए किया भूमिपूजन

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेता, पार्षद एवं जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने माण्डरे की माता के पास, वार्ड क्रं. 56 पानी की पाईप लाईन डालने के लिए भूमिपूजन किया। इस पाईप लाईन से माण्डरे की माता से आयुर्वेदिक कॉलेज, न्यू विजय नगर, विजय नगर और आमखो की क्षेत्रीय जनता लाभान्वित होगी। इन क्षेत्रो के लोगों की मांग पर यह पाईप लाईन डलवायीं जा रही हैं। 
डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या का निराकरण के लिए इस पाईप लाईन को डलवाया जा रहा है। इस कार्य को पूर्ण हो जाने से यहां की जनता की पानी समस्या का निराकरण होगा। डॉ. सिकरवार ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होनें कहा कि वार्ड में पेयजल समस्या के निराकरण के साथ-साथ नालियों की सफाई का कार्य भी चलेगा। ताकि गर्मी में मच्छर नहीं पनपें। इसके अलावा सफाई अभियान भी चलाया जायेगा। 
कार्यक्रम में बी.एम. बोहरे, अवधश कौरव, छाऊलाल साहू, राकेश राजौरिया, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, प्रेमसिंह तोमर, लाखन सिंह चौहान, छोटू कुशवाह, डिम्पल भदौरिया, आषू तोमर, मुरारीलाल सविता, सोनू गौर, आशीष साहू, सुरेन््रद साहू, रामवरन जाटव, अंकित कठ्ठल, छोटू मण्डेलिया, अनीस मंसूरी आदि शामिल रहे।   

Share This News :