Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
हेमन्त कटारे की जीत , सिंधिया ताकत बर बनकर उभरे , बीजेपी चित हुई

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधान सभा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के हेमन्त कटारे की शानदार जीत से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ताकत बर बनकर उभरे हैं । श्री सिंधिया ने 4 दिन पूरे अटेर बिधान सभा के गांव , गांव में जनसंपर्क किया और सभाएं लीं । श्री सिंधिया ने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का सबाल बनाया और मुख्य मंत्री को कई मुद्दों पर खुली चुनोती दी । मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंहचौहान 3 दिन और रात सरकार के मंत्रियों के साथ अटेर में डेरा डाले रहे । इसके बाद भी बे बीजेपी की लाज नहीं बचा पाय । इतना जरूर हुआ कि मुख्य मंत्री और जनसम्पर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा की मेहनत के कारण बीजेपी को हार के लंबे अंतर से बचा लिया । बीजेपी उम्मीदबार अरबिन्द भदौरिया का पार्टी के स्थानीय नेता अंदर ही अंदर भारी विरोध कर रहे थे । बहीं कांग्रेस श्री सिंधिया के नेततृत्त में एक जुट रही । पूर्ब मंन्त्री गोबिंद सिंह भी सक्रिय रहे और श्री सिंधिया से दूरी को ख़त्म किया , एक साथ भोजन भी किया , जिससे एक जुट ता का संदेश गया । बीजेपी उम्मीदबार श्री भदौरिया ने नतीजे आने के बाद श्री कटारे को बधाई देकर एक स्वाथ्य परंम्परा का निर्बाह किया । कांग्रेस को इस जीत से ऑक्सीजन मिली है ।

Share This News :