Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ग्राम संसद में सम्मिलित हुए

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान  
ग्वालियर। जिले की 39 ग्राम पंचायतों में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत ग्राम संसद का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें ग्रामीणों द्वारा गाँव की चौपाल पर बैठकर ग्राम के विकास का खाका खींचा। नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इन ग्राम संसदों में जो कार्ययोजना बनाई गई हैं, उसे अगले दो वित्तीय वर्ष में मूर्त रूप प्रदान किया जायेगा। 
मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शनिवार को दतिया जिले की ग्राम पंचायत नौनेर में आयोजित ग्राम संसद में सम्मिलित हुए। ग्राम संसद का शुभारंभ डॉ. नरोत्तम मिश्र ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को ग्राम सभा और ग्राम संसद के महत्व को समझना चाहिए। ग्राम संसद लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रथम कड़ी है। जिसमें गाँव के प्रत्येक व्यक्ति  à¤•ो गाँव के विकास में अपनी भागीदारी और विचार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त होता है। ग्राम संसद के माध्यम से गाँव के लोग अपने गाँव के विकास की रूपरेखा बना सकते हैं। 
उन्होंने गाँव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 50 आवास के हितग्राहियों को डेढ़ लाख रूपए प्रत्येक के मान से राशि का वितरण भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी पुष्पेन्द्र रावत, जिला पंचायत के मुख्यच कार्यपालन अधिकारी संदीप माकिन सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :