Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भगवान विश्वकर्मा से सृजन की प्रेरणा मिलती है : जनसम्पर्क मंत्री

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बृजरानी मैरिज गार्डन में आयोजित विष्वमकर्मा जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्वकर्मा समाज की मांग पर उन्होंने पांच लाख रूपये की राशि विश्वकर्मा समाज के सामुदायिक भवन के लिए देने की घोषणा कि। 
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन के देवता है। उनसे ही हमें रचनात्मक ऊर्जा मिलती है। आज हम जो भी निर्माण का काम करते है वह सब भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से ही होता है। उन्होंने उपस्थित जन को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकांमनायें दी। विश्व में सबसे पहले इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा ही थे आज समस्त इंजीनियर समुदाय भगवान विश्वकर्मा को पूजता है। 
कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का समाज के अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा एवं सचिव रमेश विश्वकर्मा द्वारा पुष्पों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सहभोज में भाग लिया।

Share This News :