Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मूक बधिर-अनाथ बच्चों के बीच मनाया डॉ. नरोत्तम ने जन्मदिन

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम का जन्मदिन 15 अप्रैल जिले में जगह-जगह केक काटकर मनाया गया। जनसम्पर्क मंत्री ने स्वयं अजय मेमोरियल ट्रस्ट अनाथ आलय, मूक वधिर विधायल व अनुसूचित जाति बस्ती के आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाया। 
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र अनामय आश्रम के सामने संचालित अजय मेमोरियल ट्रस्ट अनाथ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने अनाथ बच्चों को दुलारा और केक काटकर उन्हें खिलाया। इस दौरान संस्था के संचालक संजय रावत ने जनसम्पर्क मंत्री को जन्मदिन की शुभकांमनायें देते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला आदि उपस्थित रहे। 
मूक बधिर आवासीय विद्यालय रावतपुरा कॉलेज के पास पहुंचने पर विद्यालय के संचालक सुख सिंह गौतम, विजय झण्डा गुरू, बलदेव राज बल्लू एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय धनंजय मिश्रा ने जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। जनसम्पर्क मंत्री ने केक काटकर मूक बधिर बच्चों खिलाया। इस दौरान मूक बधिर बच्चों ने अपने नृत्य एवं व्यायाम कला का प्रदर्शन किया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का जन्मदिन दतिया में समाजसेवी संतोष कटारे ने धूमधाम से मनाया। उन्होंने जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की उपस्थिति में वैभव इंजीनीरिंग राजगढ़ चौराहा पर भव्य समारोह कर केक काटा।

Share This News :