Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,
कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक 30 सितम्बर को बैठक का एजेण्डा तैयार

 à¤•ृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक 30 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे से मानसभागार में आयोजित होगी। बैठक दो चरणों में होगी। प्रथम चरण की बैठक सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इस बैठक में कृषि एवं सहकारिता पर चर्चा होगी। दूसरे चरण की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। जिसमें मछली, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी विषय पर चर्चा होगी। 

किसानों की आय पाँच वर्षों में दुगुनी करने की रणनीति पर

जिलों के रोड़मैप की प्रगति की होगी समीक्षा

      कृषि उत्पादन आयुक्त की बैठक का एजेण्डा को अंतिम रूप दिया गया है। इसका पहला बिंदु किसानों की आय पाँच वर्षों में दुगुना करने की रणनीति पर जिलों के रोडमैप तथा वर्ष 2016-17 में प्रगति की समीक्षा होगी। इसके अलावा बैठक में वर्ष 2015-16 के खरीफ-रबी के फसल कटाई प्रयोगों के आधार, क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता की फसलवार समीक्षा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2016 (खरीफ) की प्रगति तथा रबी फसल 2016-17 की तैयारी की स्थिति, स्वाईल हैल्थकार्ड योजना के अंतर्गत नमूनों को कलेक्शन तथा स्वाईल हैल्थकार्ड जारी करने की स्थिति, परंपरागत कृषि विकास योजना की प्रगति, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के जिले के स्वीकृत प्रोजेक्ट भौतिक वित्तीय प्रगति, खाद-बीज की व्यवस्था की स्थिति, अमानक खाद बीज कीटनाशक के नमूनों पर कार्यवाही का ब्यौरा, खरीफ 2015 के फसल बीमा के दावों के भुगतान की समीक्षा, योजना में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर लागू किए जाने की समीक्षा, अन्य कृषि संबंधी कार्य जो जिलों में किए गए हैं।

      बैठक में सहकारिता के तहत किसानों को सहकारी समितियों में सदस्य बनाने की समीक्षा, सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति एवं वसूली की समीक्षा की जायेगी। हार्टीकल्चर के अंतर्गत फल एवं सब्जी रूट विकास की समीक्षा, प्याज गोदामों के निर्माण की समीक्षा तथा योजनाओं में डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर लागू किए जाने की समीक्षा की जायेगी। पशुपालन विभाग के तहत सहकारी दुग्ध संघों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

Share This News :