Homeअपना शहर ,
तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी ने किया आई.टी.आई. का निरीक्षण

क्लास-रूम में गंदगी पर तीन प्रशिक्षक को नोटिस
तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने बुधवार को ग्वालियर के गर्ल्स आई.टी.आई. और ब्वायज आई.टी.आई. का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री जोशी ने क्लास-रूम में गंदगी पाये जाने पर तीन प्रशिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
श्री जोशी ने हिदायत दी कि आई.टी.आई. में विद्यार्थियों को पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने प्राचार्य को सभी मशीनें कार्यशील रखने पर जोर दिया। श्री जोशी ने कहा कि संस्थान की अनुपयोगी सामग्री राइट ऑफ करवाने के साथ ही नियमित साफ-सफाई करवायें। उन्होंने इस दौरान विद्यार्थियों से भी चर्चा की।

Share This News :