Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
PM मोदी बोले- शानदार इंसान के तौर पर याद रहेंगे विनोद खन्ना

फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र आज सुबह निधन हो गया. पिछले कई दिनों से विनोद खन्ना बीमार चल रहे थे. जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मुंबई के हरकिशन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. विनोद खन्ना की पिछले दिनों एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वह काफी बीमार और कमजोर लग रहे थे.
इस बात का पता चलते ही बॉलीवुड के साथ ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है. आजतक से बात करते हुए एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा कि फिल्मों से लेकर राजनीति तक विनोद खन्ना ने मेरा बहुत साथ दिया. उनके निधन की खबर मेरे लिए बहुत दुखद है.

नहीं रहे अभिनेता विनोद खन्ना, 70 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करते हुए एक्टर विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि विनोद खन्ना को हम हमेशा एक पापुलर एक्टर, समर्पित नेता और बहुत ही अच्छे इंसान के रूप में याद करेंगे. उनके अपनों की इस दुखद खड़ी में मेरी सहानुभूति उनके साथ.

करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पर्दे पर उनकर छवि को आज भी कोई टक्कर नहीं दे सकता. उनके सुपरस्टार स्वैग को हम देखते हुए बड़े हुए हैं. RIP विनोद खन्ना... सोच और प्रार्थना.

Follow
Karan Johar ✔ @karanjohar
His screen presence is unparalleled even today...his super star swag is what we grew up on....RIP #VinodKhanna ...thoughts and prayers....
1:09 PM - 27 Apr 2017
673 673 Retweets 3,704 3,704 likes
इसके बाद ट्विटर पर भी कई सेलेब्स और नेताओं ने विनोद खन्ना को अपनी श्रद्धां‍जलि दी.

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि विनोद खन्ना जी को उनके फिल्मी योगदान और उनकी शानदार छवि के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनके जैसे लोग कम होते हैं. आप बहुत याद आओगे सर.

Follow
Anupam Kher ✔ @AnupamPkher
Will remember #VinodKhanna ji for his larger than life performances & his graciousness. There r very few people like him. Will miss u Sir.🙏
12:52 PM - 27 Apr 2017
774 774 Retweets 3,690 3,690 likes
बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने ट्वीट पर लिखा कि सर आप बहुत याद आओगे. आप एक हैंडसम सुपरस्टार और लीडर थे.

Follow
Ravi Kishan ✔ @ravikishann
Vinod Khanna sir will miss u great handsome superstar n leader..🙏RIP
1:01 PM - 27 Apr 2017
25 25 Retweets 117 117 likes
विनोद खन्ना के सा‍थ कई फिल्मों में साथ काम कर चुके एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि विनोद खन्ना सच में मेरे अपने थे. मेरे सबसे ज्यादा पसंदीदा लोगों में से एक थे. सबसे ज्यादा हैंडसम, टैलेंटड और शानदार कलाकार अब नहीं रहे.

Follow
Shatrughan Sinha @ShatruganSinha
Vinod Khanna, truly "Mere Apne", one of my most admired and loved personalities, the supremely handsome & talented superstar is no more..1>2
12:50 PM - 27 Apr 2017
51 51 Retweets 176 176 likes

बीजेपी लीडर वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि दुख की इस घड़ी में मेरी सहानुभूति उनकी फैमिली और फैंस के साथ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले.

Follow
Vasundhara Raje ✔ @VasundharaBJP
My heartfelt condolences to family & fans of veteran actor & dynamic leader Vinod Khanna ji. May his soul rest in peace.
12:29 PM - 27 Apr 2017
155 155 Retweets 354 354 likes
नेता राम विलास पासवान ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत दुख की बात है कि नेता और अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांति मिले.
View image on Twitter
View image on Twitter
Follow
Ram Vilas Paswan ✔ @irvpaswan
Very Sad to know of the demise of veteran actor & BJP MP Sh Vinod Khanna! May God rest his soul in peace.
12:35 PM - 27 Apr 2017
18 18 Retweets 116 116 likes
क्रिकेटर कमेंटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया कि ये बहुत दुखद खबर है कि विनोद खन्ना नहीं रहे. बहुत ही यादें है मेरे अपने से लेकर अभी तक. मुझे उनकी मुस्कान याद है जब हम आखिरी बार मिले थे.
Follow
Harsha Bhogle ✔ @bhogleharsha
Deeply saddened by the passing of Vinod Khanna. So many memories. From Mere Apne to now. Will remember his smile when we last met
12:21 PM - 27 Apr 2017
185 185 Retweets 1,030 1,030 likes
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी ट्वीट पर कहा कि सबसे ज्यादा प्यारे, हैंडसम और जबरदस्त एक्टर्स में से एक थे. बहुत बड़ी क्षति. हमने एक बहुत बड़े लिजेंड को आज खो दिया. मैं आपकी हमेशा फैन रहूंगी.
Follow
Shraddha ✔ @ShraddhaKapoor
1 of the most loved,handsome & wonderful actors.Big loss.We have lost a legend today.Will always be a http://fan.RIP Vinod Khanna
12:37 PM - 27 Apr 2017
518 518 Retweets 2,716 2,716 likes
विनोद खन्ना का जन्म 7 अक्टूबर, 1946 में पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था लेकिन विभाजन के बाद इनका परिवार मुंबई आकर बस गया था. इनके पिता किशनचन्द्र खन्ना एक बिजनेसमैन रहे हैं और माता कमला खन्ना एक हाउसवाइफ रही है.

Share This News :