Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
आतंकियों को कवर फायर देने वाली PAK की दोनों चौकियां ध्वस्त

नियंत्रण रेखा पर पाक की बॉर्डर एक्शन टीम द्वारा घुसपैठ कर भारतीय सेना के दो जवानों की हत्या और उनके शव क्षत-विक्षत करने का भारतीय सेना ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि सेना ने एलओसी के उस पार मौजूद पाक सेना की उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया है जिनसे बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों की घुसपैठ के लिए उनको कवर फायर दिया गया था.

 

सूत्रों को मुताबिक पाक की बॉर्डर एक्शन टीम की 647 मुजाहिद बटालियन ने एलओसी पर हुए हमले को अंजाम दिया था. बटालियन के सदस्यों की घुसपैठ के लिए पाक आर्मी की ओर से किरपान और पिंपल पोस्ट से कवर फायरिंग की गई थी. अब जवाब में भारतीय सेना ने भी पाक की उन दोनों चौकियों को ध्वस्त कर दिया है जिनसे ये कवर फायरिंग हुई थी.

बताया जाता है कि ये पोस्ट एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में मौजूद हैं. पाक सेना को उसकी बर्बरता की सजा देने के लिए भारतीय सेना भी कमर कस चुकी है. सेना अध्यक्ष जनरल विपिन रावत खुद श्रीनगर में मौजूद हैं. माना जा रहा है कि सेना जल्द ही कोई जवाबी कार्रवाई करेगी. हालांकि उसका स्वरूप क्या होगा ये अभी साफ नहीं है.

 

Share This News :