Homeमनोरंजन ,खास खबरे,
बाहुबली 2' Box Office Collection: रचा इतिहास, ये है 4 दिन की कमाई

एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' अपनी कमाई से हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 28 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन 121 करोड़, दूसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा, तीसरे दिन 100 करोड़ से ज्यादा और चौथे दिन 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा सिर्फ भारत में हिंदी वर्जन का है। ये जानकारी तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए दी है।

बाहुबली ने पहले वीकेंड की कमाई के मामले में सलमान खान की 'सुल्तान' और आमिर खान की 'दंगल' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'सुल्तान' ने पहले वीकेंड à¤®à¥‡à¤‚ 105.33 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं 'दंगल' ने 107.1 करोड़ रुपये की कमाई की à¤¥à¥€à¥¤ फिल्म ने सुपरहिट तेलुगू फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

फिल्म ने रिलीज के चार दिन बाद दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इससे पहले तीन दिन की कमाई का आंकड़ा फिल्मकार करण जौहर ने भी बताया था। करण ने जानकारी दी थी कि फिल्म के हिंदी और तमिल वर्जन ने तीन दिन में 303 करोड़ की कमाई की है।

Share This News :