Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी ने भगवान शिव से क्या मांगा? ट्विटर पर खुद PM ने दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भगवान शिव के धाम केदारनाथ में विशेष पूजा-अर्चना की. नरेंद्र मोदी ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक किया. पीएम मोदी ने मंदिर में करीब आधे घंटे तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. एक ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी से पूछा कि आखिर आपने भगवान शिव से क्या मांगा.

प्रधानमंत्री मोदी जो सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगातार जोर देते रहते हैं, ट्विटर पर पूछे गए सवाल का उत्तर देने में कैसे पीछे रह सकते थे. यूजर के सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने लिखा कि उन्होंने भगवान शिव से भारत का विकास और प्रत्येक भारतीय की प्रगति की दुआएं मांगी.

Follow
Narendra Modi ✔ @narendramodi
भारत का विकास और प्रत्येक भारतीय की प्रगति। https://twitter.com/Indianit07/status/859684796334833665 …
7:53 PM - 3 May 2017
1,020 1,020 Retweets 3,856 3,856 likes
ट्विटर पर लगातार प्रधानमंत्री मोदी अपने हर काम-काज का ब्यौरा और सार्वजनिक सूचनाओं का जिक्र करते रहते हैं लेकिन भगवान से कामना मांगने जैसे निजी सवाल का जवाब देकर उन्होंने सबको चौंका दिया. पीएम खुद अपनी पार्टी के सांसदों से सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से जुड़ने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील भी कर चुके है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ जाकर भगवान शिव के दर्शन किए थे. मंदिर परिसर के आसपास भारी तादाद में लोगों का हुजूम पीएम मोदी के देखने के लिए जुट गया. मोदी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश किए बिना भीड़ के बीच जाकर उनसे मुलाकात की. वहां मौजूदा सैकड़ों लोग अपने पीएम को कैमरे में कैद करना चाहते थे. पीएम मोदी भी लगातार जनता से संवाद करते रहते हैं. रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' हो या फिर किसी दौरे पर लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात, पीएम हमेशा से जनता से जुड़ने और उनके साथ विचारों का आदान-प्रदान करने की प्रक्रिया में शामिल रहते हैं.

Share This News :