Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
सैनिकों के साथ बर्बरता पर PAK के जवाब को जेटली ने किया खारिज, बोले- सेना पर रखें भरोसा

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान के उस दावे को झूठ कहा है जिसमें उसने भारतीय जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने से इनकार किया. जेटली ने कहा कि पाकिस्तान के इनकार की कोई विश्वसनीयता नहीं है. ऐसा सेना के संरक्षण या भागीदारी के बिना हो ही नहीं सकता. कार्रवाई के सवाल पर जेटली ने कहा कि अपनी फौज पर भरोसा रखिए.

रक्षा मंत्री ने कहा कि पूरी घटना से पता चलता है कि पहले जवानों को मारा गया और फिर शवों के साथ बर्बरता की गई. यह सेना द्वारा किया गया. इतनी बड़ी रक्षा वाली सीमा पर जहां कुछ मीटर पर पोस्ट है, यह उनकी सेना की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता.

भारत ने दिखाए सख्त तेवर
इससे पहले बुधवार को भारत ने सख्त लहजे में कहा कि उसके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि इस बर्बर, नृशंस और अमानवीय घटना में पाकिस्तानी सेना का हाथ है. इसके साथ ही भारत ने इसके लिए जिम्मेदार सैनिकों एवं कमांडरों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. इस घटना से आक्रोशित भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और इस घटना के सबूत पाकिस्तानी उच्चयुक्त से साझा किए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल वागले ने संवाददाताओं से कहा, विदेश सचिव ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब कर स्पष्ट किया कि सैनिकों के शवों को क्षत विक्षत करने को भारत भड़काने की पुरजोर कार्रवाई मानता है और हमारे पास इस बात के साक्ष्य हैं कि इसमें पाकिस्तानी सेना का हाथ है. भारत ने बताया है कि भारतीय जवानों के खून के निशान से ये बात साफ हो गयी है कि पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सीमा में आए थे और हमारे जवानों के अंग अपने साथ ले गए ..

Share This News :