Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
महबूबा बोलीं- मोदी का लाहौर जाना बड़ी बात, वही निकाल सकते हैं कश्मीर का हल

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमको दलदल से कोई अगर बाहर निकाल सकता है, तो वह पीएम मोदी हैं. वह जो फैसला करेंगे, मुल्क सपोर्ट करेगा. महबूबा ने कहा कि पहले वाले पीएम भी पाकिस्तान जाना चाहते, पर जुर्रत नहीं की. पीएम मोदी लाहौर गए, यह ताकत की निशानी है
घाटी में बिगड़े हालात के मद्देनजर जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा का यह बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर के हालात ज्यादा बिगड़ते हैं, तो जम्मू और लद्दाक में भी इसका असर होगा. महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या 70 साल पुरानी है.सीएम मुफ्ती ने कहा, 'मेरे पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद और अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर में शांति प्रक्रिया की शुरुआत की.' उन्होंने कहा कि अब उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद इस दुनिया में नहीं रहे और वाजपेयी सरकार नहीं है. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार सोचती थी कि कश्मीर में हालात सुधर रहे हैं, लेकिन अब यह बदतर हो गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.

महबूबा के भाषण में कांग्रेस नेता ने डाली बाधा
कांग्रेस के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री गुलचैन सिंह चरक ने मुफ्ती के भाषण के दौरान बाधा भी पैदा की. महबूबा के भाषण शुरू करते ही वह जम्मू में मिनी सचिवालय बनाने की मांग करने लगे.

 

Share This News :