Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, दर्शन को पहुंचे राष्ट्रपति

चमौली। चार धामों में से एक भागवान बदरीनाथ के कपाट खुल गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी यहां पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं। मंदिर के कपाट सुबह 4.15 बजे परंपरानुसार श्रध्दालुओं के लिए खुले। इस मौके पर हजारों लोग भगवान के दर्शनों को मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर के बाहर दर्शनों के लिए लंबी लाइन लगी है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी सुबह 8.45 बजे बदरीनाथ पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

राष्ट्रपति के बद्रीनाथ आगमन पर श्रद्धालुओं को मुख्य मार्ग व मंदिर परिसर से हटाया गया और वो 7 बजे से 11बजे तक बद्रीनाथ जी के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

Share This News :