Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने किया बुजुर्गो का सम्मान

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने रिसाला मंदिर परिसर में वृद्धजनों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन राघवेन्द्र मिश्रा एवं भोले पटैल द्वारा किया गया था। 
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्ग चलती फिरती पाठशाला है। इनसे हमें मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गो के जो अनुभव है। उनके द्वारा हमें सीख लेनी चाहिए। उन्होंने माँ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि माता में ब्रम्हा, विष्णु और महेश समायें है। इस दौरान पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर  à¤¸à¥à¤­à¤¾à¤· अग्रवाल, विनय यादव, योगेश सक्सैना, विपिन गोस्वामी, दीपक बेलपत्री, गुड्डी साहू, सतीष यादव, बलदेव राज बल्लू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजू त्यागी ने किया। 
इन व्यतियों का हुआ सम्मान 
जनसम्पर्क मंत्री ने जिन व्यक्तियों का सम्मान किया उनमें भवानी शंकार, रगनी अहिरवार, ध्यानचंद्र बाल्मीक, रामलाल अहिरवार, गुरूदयाल बाल्मीक, मनोहर बाल्मीक, गुरमुखदास बाल्मीक, उत्तम बालमीक, जगदीश बाल्मीक, सेवक पाल, ख्याली प्रजापति, किशोरी रायकवार, बान सिंह रायकवार, तुलसी अहिरवार, नन्नू प्रजापति, कड़ोरी प्रजापति, किशोरी प्रजापति, प्रकाश अहिरवार एवं रमेश यादव के नाम शामिल है।

Share This News :