Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने बड़ौनी में मजदूरों को बांटी 45 साईकिलें

दतिया | मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बड़ौनी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल योजना के तहत् चिन्हित 45 मजदूरों को निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया। इस दौरान पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, बड़ौनी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री किशोर सूत्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, नगर पालिका दतिया उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, मण्डी अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू कमरिया, पुष्पेन्द्र रावत, विपिन गोस्वामी, बलदेवराज बल्लू, भरत राजौरिया, भानू प्रताप सिंह बुन्देला, मौलाना तईब खांन, श्रीमती बांबी खांन, श्रीमती कुमकुम रावत, बृजमोहन शर्मा,  à¤¸à¥‡à¤ à¥€ सेना सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे। 
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए कृत संकल्पित है। एक रूपये किलो गेंहूँ, एक रूपये किलो चावल, एक रूपये किलो नमक, बच्चों को निःशुल्क ड्रैस, साईकिल, पाठ्य पुस्तकें दी जाती है। मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक योजनायें चलाई है। मुख्यमंत्री संनिर्माण कर्मकार मंडल के तहत् 9 तरह की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी के तहत् कारीगर, दस्तकार को अपने काम पर जाने में असुविधा न हो इस उद्देश्य से निःशुल्क साईकिलें दी जा रही है। इसे साथ ही कारीगरों को चार हजार रूपये की टूल कीट भी दी जायेगी। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि बड़ौनी के बीड़ी श्रमिकों के पुर्न-उत्थान के विशेष प्रयास किए जायेंगे। इसके लिए एक पृथक से बैठक बड़ौनी में आयोजित होगी। जिसमें बीड़ी श्रमिक और बीड़ी निर्माता के अलावा अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विपिन गोस्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पहुंचने पर जल संसाधन मंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इस दौरान मुकेश बेडर, सोनू इटौरिया, रामस्वरूप सेन, श्री पंकज कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Share This News :