Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM शिवराज आए थे गांव में विकास देखने, लड़कियों ने आग्रह किया तो मिलकर गाया भजन

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भिंड के गांवों में पहुंचे तो थे ग्रामोदय अभियान में विकास कार्य देखने। वहीं लड़कियों ने मामा-मामा कहकर उन्हें घेर लिया और साथ में भजन और लांगुरिया गाने का आग्रह किया। अपनी भांजियों का आग्रह सीएम से ठुकराया नहीं गया और लड़कियों के साथ बैठ गया। सीएम के बैठते ही ढोलक-मंजीरे आ गए और शुरू हो गया गाने का सिलसिला। ऐसे गाया सीएम ने भजन.........

-दो दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज भिंड के दौरे पर थे और ग्रामोदय अभियान में अटेर विधानसभा के नरसिंहगढ़ गांव में जा पहुंचे। यह वहीं क्षेत्र है, जिसमें पिछले महीने हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा हार गई थी।
-ग्रामोदय कार्यक्रम के बाद वे ग्रामीणों से मिलने के लिए चले तो कुछ लड़कियों ने उन्हें घेर लिया। लड़कियों ने मामा कहकर सीएम को संबोधित किया तो वे भावविभोर होकर उनकी स्टडी के बारे में पूछने लगे।
लड़कियों के साथ ढोलक की थाप पर गाया भजन
-चंद पलों में मामा बने शिवराज से लड़कियों ने उनके साथ भजन और लांगुरिया गाने का आग्रह किया। भांजियों का यह आग्रह सीएम ठुकरा नहीं और वहीं बैठ गए।
-सीएम का उत्साह देखकर लड़कियों ने तुरंत ढोलक और मंजीरे मंगा लिए और स्टेज पर ही भजन की महफिल जम गई। लड़कियों के साथ सीएम ने भजन और लांगुरिया गाए।
-लड़कियों ने काफी देर तक मुख्यमंत्री को साथ बिठाकर रखा और वे भी भजन और ढोलक की थाप पर साथ देते रहे। अंत में जब समय ज्यादा हो गया तो मुख्यमंत्री ने लड़कियों से कहा कि उन्हें और भी स्थानों पर जाना है, तब भजन समाप्त हुए।
-इसके बाद मुख्यमंत्री ने भजन गाने वाली लड़कियों को एक लाख रुपए का चेक भी भेंट किया और उन्हें राजधानी भोपाल आने का निमंत्रण दे दिया।

Share This News :