Homeराज्यो से ,
CBI ने महिला जज को 4 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, गिरफ्तार

CBI ने महिला जज के घर से 93 लाख रुपये बरामद किए हैं

नई दिल्ली।केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली में महिला जज रचना तिवारी लखनपाल व उनके पति को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। CBI ने यह गिरफ्तारी महिला जज के घर पर की। आरोप है कि महिला जज रचना तिवारी लखनपाल ने एक मामले में 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

खुफिया जानकारी मिलने पर सीबीआइ ने आज जज रचना तिवारी लखनपाल के घर पर छापा मारा। यहां पर सीबीआइ ने उन्हें लाख रुपये लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह जिस वकील से रिश्वत ले रही थीं, उसे जज ने ही स्थानीय आयुक्त नियुक्त किया था। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआइ ने महिला जज के घर से 93 लाख रुपये बरामद किए हैं।

महिला जज व उनके पति को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल कराया गया। इसके बाद दोनों को संजय गर्ग की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया।

Share This News :