Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
PAK सेना अड़ी, नवाज सरकार के लिए गले की हड्डी बनी जाधव की फांसी

कुलभूषण जाधव की फांसी को लेकर पाक सेना और नवाज सरकार आमने-सामने आ गई लगती हैं. जाधव की फांसी पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने स्टे लगा दिया है. पाक में सेना अब नवाज सरकार पर जाधव की फांसी के मामले में न झुकने का दबाव बना रही है. ऐसे में देखना होगा कि पाक सरकार का इस मामले में अगला कदम क्या होगा. उधर भारत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान में जाधव कहां हैं और किन हालात में हैं इसके बारे में उसे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.


दरअसल, भारत ने इस मसले पर 16 बार जाधव के काउंसलर एक्सेस की मांग की थी लेकिन हर बार उसे निराशा ही मिली. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तानी सैन्य अदालत के इस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत में अपील की. भारत की अपील पर कोर्ट ने जाधव की फांसी पर स्टे लगा दिया है. अब इस मामले में 15 मई को सुनवाई होगी.

जाधव की फांसी रुकने से भारत में एक ओर खुशी की लहर है तो वहीं पाकिस्तान का माहौल गर्म हो चुका है. एक बार फिर पाकिस्तान की सेना और सरकार आमने-सामने आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना नवाज सरकार पर दबाव बना रही है कि कुलभूषण के मामले पर झुकने की जरूरत नहीं है.

इस बीच पाकिस्तान में कैद जाधव से पूछताछ के लिए ईरान ने भी इजाजत मांगी है. ईरानी राजनयिक मोहम्मद रफी ने क्वेटा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी. ईरानी राजनयिक रफी से जब पूछा गया कि उसके विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने अपनी हालिया पाकिस्तान यात्रा के दौरान क्या पाकिस्तानी समकक्षों के साथ जाधव का मामला उठाया था तो रफी ने कहा कि उस दौरान यह मामला नहीं उठाया गया था. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरानी सरकार ने जाधव से पूछताछ करने के लिए पाकिस्तान से इजाजत मांगी है. यहां उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मामले में बात आगे नहीं बढ़ पाई. मतलब पाकिस्तान ने उन्हें भी मना कर दिया

Share This News :