Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी-शरीफ की अगले महीने मुलाकात मुमकिन, PAK ने कहा- ये भारत की मर्जी

इस्लामाबाद/नई दिल्ली.पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारत इंट्रेस्ट दिखाता है तो अगले महीने शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की मीटिंग में नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात हो सकती है। बता दें कि SCO की मीटिंग अगले महीने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में होनी है। इसमें मोदी और नवाज शरीफ दोनों शामिल होंगे। SCO के मेंबर्स में रूस, चीन और सेंट्रल एशिया के देश शामिल हैं। शरीफ के फॉरेन अफेयर्स एडवाइजर सरताज अजीज ने यह जानकारी दी है। और क्या कहा अजीज ने...
 
 
 
- बुधवार को पाकिस्तानी मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरताज अजीज ने कहा, “फिलहाल, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम इस बात पर नजर रख रहे हैं कि भारत इस मीटिंग के लिए इंट्रेस्ट दिखाता है या नहीं।”
- अजीज ने मीटिंग की उम्मीद को खारिज नहीं किया। कहा- अगर भारत चाहता है और इंट्रेस्ट दिखाता है तो हमारे पीएम की अपने इंडियन काउंटर पार्ट से मुलाकात मुमकिन है। बता दें कि 8 और 9 जून को अस्ताना में SCO की मीटिंग होनी है।
 
SCO की अगुआई चीन के पास
- SCO की अगुआई चीन के पास है। इसका हेडक्वॉर्टर बीजिंग में है। कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रशिया, तजाकिस्तान और उज्बेक्सितान इसके मेंबर्स हैं।
- अफगानिस्तान, बेलारूस, भारत, ईरान, मंगोलिया और पाकिस्तान इसके ऑब्जर्वर देश हैं। 2015 में इसकी मीटिंग रूस के ऊफा में हुई थी। तब भारत और पाकिस्तान को इसमें शामिल करने पर सहमति बनी थी।
- भारत और पाकिस्तान के इसमें शामिल होने के बाद दुनिया की चालीस फीसदी आबादी को SCO में रिप्रेजेंटेशन मिल जाएगा।
 
रिश्तों में तनाव
- कुछ महीने पहले पाकिस्तान ने भारत के पूर्व नेवी अफसर को RAW का जासूस बताते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। बाद में वहां की मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को फांसी की सजा सुना दी। भारत ने इस पर सख्त रुख अपनाया। सुषमा स्वराज ने कहा- अगर ऐसा होता है तो ये सोची समझी हत्या होगी और इसके नतीजे गंभीर होंगे।
- स्वराज ने पिछले दिनों संसद में कहा था- वो देश का बेटा है। हम किसी भी कीमत पर उसे बचाएंगे। हालांकि, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है। - इसके अलावा, पुंछ में पिछले दिनों पाकिस्तान आर्मी ने हमारे दो शहीद जवानों के शवों के साथ बर्बरता की थी। इसको लेकर देश में काफी गुस्सा है।

Share This News :