Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने की मुख्यमंत्री से चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने भेंट की। उन्होंने नागदा एवं खाचरोद में उद्योगों एवं किसानों को नर्मदा नदी से जल उपलब्ध कराने के विकल्पों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित योजना की डी.पी.आर.बनाने के निर्देश दिये। 
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिये दीर्घ अवधि की योजना बनाना होगी ताकि किसानों और उद्योगों को समान रूप से लाभ मिल सके। नागदा के विधायक दिलीप सिंह शेखावत, अपर मुख्य सचिव रजनीश वैश्य, प्रमुख सचिव जल संसाधन पंकज अग्रवाल, प्रमुख सचिव पी.एच.ई मनोज गोविल, प्रमुख सचिव उद्योग मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एस.के.मिश्रा एवं बिड़ला समूह के चीफ ग्लोबल एम.डी. एच.के.अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Share This News :