Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आई.टी.आई. है रोजगार के लिये सशक्त माध्यम - डॉ.नरोत्तम मिश्र

प्रभारी मंत्री ने किया रोजगार की पढ़ाई चले आई.टी.आई. अभियान का शुभारंभ 
रीवा | प्रदेश के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि परिवर्तन के इस दौर में रोजगारोन्मुखी शिक्षा युवाओं के लिये वरदान साबित हो सकती है। उन्होंने आईटीआई को रोजगार की दिशा में सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का महत्व तभी है जब हर हाथ को रोजगार मिले। प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्र आज रीवा जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन और मुख्यमंत्री कौशल्या योजना के तहत रोजगार की पढ़ाई चले आईटीआई अभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राओं को रोजगार की दिशा में ले जाने के लिये केन्द्र और राज्य सरकार का यह अभियान सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राएं आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्रारंभ कर सकेगें। डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रतिभाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिये। उन्होंने युवाओं कहा कि वे अपने मन में निराशा का भाव न लाएं।  à¤µà¤¿à¤¦à¥à¤¯à¤¾à¤°à¥à¤¥à¤¿à¤¯à¥‹à¤‚ द्वारा 75 प्रतिशत अंक लाने पर उनके उच्च शिक्षा की पढ़ाई की फीस शासन द्वारा वहन की जायेगी। अतः युवा लगन से पढ़ें और अपने भविष्य को साकार करें।  à¤ªà¥à¤°à¤­à¤¾à¤°à¥€ मंत्री ने कहा कि शासन युवाओं के बेहतर भविष्य का निर्माण करने की दिशा में सतत प्रयासरत है। रोजगार की पढ़ाई चलें आईटीआई अभियान उसी का हिस्सा है। छात्र इस अभियान से अधिक से अधिक जुड़े और इसे एक अवसर के रूप में लें। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र, विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा, विधायक सेमरिया नीलम मिश्रा, संभागायुक्त एस.के.पॉल, कलेक्टर राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, एडीएम डॉ श्रीकान्त पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और आईटीआई के प्राचार्य, प्रशिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। योजना के तहत रोजगार की पढ़ाई चले आईटीआई का प्रदेश स्तर पर भोपाल से शुभारंभ किया गया। रीवा सहित सभी जिलों में मुख्यमंत्री के भाषण को बड़ी स्क्रीन पर देखा व सुना गया।    
इस मौके पर सांसद जनार्दन मिश्र ने छात्रों से कहा कि वह ऐसी शिक्षा की ओर कदम बढ़ायें जिससे स्वरोजगार आसानी से उपलब्ध हो और शासन द्वारा रोजगार की पढ़ाई चले आईटीआई चले अभियान मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक छात्र आईटीआई से जुड़ें और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर स्वयं का रोजगार स्थापित करें। विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में छात्रों की अधिक से अधिक हिस्सेदारी होनी चाहिए। उन्होंने इस अभियान को युवाओं के कौशल उन्नयन की दिशा में सरकार के इस कदम को अभूतपूर्व बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तकनीकी रूप से प्रशिक्षित व्यक्ति स्वयं का जीवन यापन बिना किसी बाधा के कर सकता है। सरकार स्वरोजगार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों को संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं ताकि वे अपना कीमती समय तकनीकी शिक्षा में खर्च करें और अपने पैरों में खड़े हों।
कलेक्टर राहुल जैन ने अभियान को अभूतपूर्व बताते हुये कहा कि इसके माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में ले जाने में मदद मिलेगी। इस अभियान से बड़ी संख्या में छात्र आईटीआई की ओर रूख करेंगे। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2500 छात्रों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है और जिले में लगभग 105 उद्यमी इकाईयां काम कर रही हैं। आईटीआई में दिव्यांगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले में स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं और इनमें संचालित ट्रेडों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे माडल कैरियर सेन्टर के बारे में उद्योग व रोजगार विभाग से जानकारी लें, इससे रोजगार प्राप्त करने में आसानी होगी। आईटीआई प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अभियान का परियोजना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।   
इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। तत्पश्चात आईटीआई की छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम और मध्य प्रदेश गान की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री कौशल्या योजना में चयनित छात्रा को सम्मानित किया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सीएल सोनी द्वारा किया गया।

Share This News :