Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
वीर सावरकर मेला: डॉ. सिकरवार ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

ग्वालियर। सावरकर जयंती के अवसर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने सावरकर सरोवर (कटोराताल) का जायजा लिया। 
डॉ. सिकरवार ने सावरकर सरोवर क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल एवं रेलिंगो एवं टूटे झूलों को दुरूस्त करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दियें। सावरकर जयंती पर कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इस अवसर कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा। कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए धर्मेन्द्र सोलंकी (भोपाल), राजकिषोर ‘राज’ (जौरा), अकरम दतियावीं (दतिया), मांगीलाल मरमिट (विजयपुर), सुश्री राना जेबा (ग्वालियर), डॉ. मुक्ता सिकरवार (ग्वालियर), आलोक शर्मा (ग्वालियर) को आमंत्रित किया गया हैं। सावरकर जयंती के अवसर सावरकर सरोवर (कटोराताल) को देशप्रेम की भावना पर सारी साज-सज्जा की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सिकरवार के साथ अवधेश कौरव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, नरेश कौशिक, क्षेत्रीय अधिकारी अजय शाक्यवार, टाईमकीपर बृजेश योगी, गिरीश गुप्ता, अशोक प्रजापति के.के. शर्मा, सुरेन्द्र साहू, आशीष साहू, प्रताप परिहार, शिशुपेन्द्र सिंह, फूलसिंह प्रजापति, अभय कुमार सिंह, अंकित कठ्ठल, भुवनेश सारस्वत, अशोक प्रजापति, राकेश श्रीवास, गिरीश गुप्ता, करन सिकरवार, नवीन मिश्रा, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।

Share This News :