Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट 2! LoC पर सेना ने उड़ाईं PAK सेना की चौकियां, सबूत भी दिए

पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने 9 मई को नौशेरा में 10 पाकिस्तानी पोस्टों को तबाह किया, तो वहीं 20-21 मई को नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दिया. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेना ने एक 30 सेकंड का वीडियो जारी किया, जिसमें 10 पाकिस्तानी चौकियों को तबाह होते दिखाया गया है. हालांकि पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि उनकी चौकियों पर कोई हमला नहीं हुआ. इस बीच सूत्रों से पता चला है कि भारतीय सेना की फायरिंग में एक पाकिस्तानी कमांडो भी मारा गया है.

भारत ने नौशेरा सेक्टर में LoC पर पाकिस्तानी पोस्टों को 105 एमएम रीकॉयलेस गनों और 105 एमएम लाइट फिल्ड गनों से फायरिंग के जरिए तबाह कर दिया. सूत्रों ने 'आज तक' को बताया कि भारतीय सेना के इस ऑपरेशन ना सिर्फ पाक चौकियां तबाह हुईं, बल्कि फायरिंग के दौरान पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विसेज ग्रुप का एक कमांडो भी मारा गया.

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के खिलाफ यह कार्रवाई की है. आर्मी ने पाकिस्तान के खिलाफ इस ऑपरेशन में रॉकेट लॉन्चर, एंटी टैंक मिसाइलें, ऑटोमेटिक ग्रेनेड लॉन्चर और 106 एमएम आरसीएल का इस्तेमाल किया.
भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर ने ट्वीट किया कि नौशेरा सेक्टर में LoC पर पाकिस्तानी पोस्टों की तबाही और पाकिस्तान की ओर से नागरिकों पर फायरिंग का दावा पूरी तरह से गलत है.

Share This News :